राजस्थान कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर साधा निशाना

amrita dhawan on kejriwal
19 Jun 2023
राजस्थान कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के बयान पर साधा निशाना, अमृत धवन ने कहा- राजस्थान सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार के दो–दो पूर्व मंत्री है जेल में, दोनों मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप का कर रहे हैं सामना, दिल्ली की जनता को कई योजनाओं से वंचित रखा, शीला दीक्षित सरकार की कई अच्छी योजनाओं को बंद किया केजरीवाल ने, दिल्ली वाले ही खोल सकते हैं केजरीवाल की पोल, दरअसल बीते दिन अरविंद केजरीवाल ने श्रीगंगानगर में चुनावी शंखनाद करते हुए जनसभा को किया था संबोधित, इस दौरान केजरीवाल ने गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर लगाए थे गंभीर आरोप, केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था- भाजपा कांग्रेस ने मिलकर राजस्थान में किया भ्रष्टाचार, बेचारा सचिन पायलट रो रो कर मर गया, लेकिन गहलोत भ्रष्टाचार के मामलों पर नहीं कर रहे कार्रवाई, गहलोत कहते हैं कि वसुंधरा लगती है मेरी बहन, इसके साथ ही केजरीवाल ने गहलोत सरकार की योजनाओं पर भी की थी करारी टिप्पणी