कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा: नितिन गडकरी का बड़ा बयान

nitin gadkari
17 Jun 2023
मोदी सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बयान बना चर्चा का विषय, मोदी सरकार के 9 साल पुरे होने पर महाराष्ट्र के भंडारा में सभा को संबोधित करते हुए बोले नितिन गडकरी, उन्होंने कहा- एक नेता ने उन्हें एक बार कांग्रेस में शामिल होने की दी थी सलाह, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह उस पार्टी का सदस्य बनने के बजाय कूद जाएंगे कुएं में, इसके साथ ही गडकरी ने दावा किया कि कांग्रेस के 60 साल के शासन में हुए कार्यों की तुलना में भाजपा की सरकार ने पिछले नौ साल में देश में किया है दोगुना काम, गडकरी ने कहा- जिचकर ने एक बार मुझसे कहा था- आप एक बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता , यदि आप कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं, तो आपका भविष्य बहुत रहेगा उज्ज्वल, लेकिन मैंने उनसे कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा, क्योंकि मेरा भाजपा और उसकी विचारधारा में मजबूत है भरोसा, तथा मैं इसके लिए काम करना रखूंगा जारी