‘मस्जिद में बैठ कर लिखी गई थी रामचरितमानस’- RJD विधायक रीतलाल यादव का विवादित बयान

Ritlal Yadav
16 Jun 2023
बिहार में एक बार फिर से रामचरित मानस पर घमासान हुआ शुरू, RJD विधायक रीतलाल यादव ने दिया विवादित बयान, RJD विधायक के इस बयान के बाद गरमा गई है बिहार की सियासत, वही इससे पहले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा था कि यह नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाला ग्रंथ है, आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा- रामचरितमानस को मस्जिद में बैठक कर लिखा गया था, रीतलाल यादव ने आगे कहा- अगर बीजेपी इतनी ही हिंदुत्ववादी है तो उसे अपनी पार्टी से सारे मुसलमानों को निकाल देना चाहिए, हिंदू के नाम पर लड़ा रहे हैं एक दूसरे को, एक समय आया था कि याद कीजिए, राम मंदिर-राम मंदिर करते हैं, उन्होंने आगे कहा- रामचरितमानस जो लिखा गया है तो आपको याद होगा कि एक मस्जिद में बैठकर लिखा गया था, इतिहास उठाकर देख लीजिए, उस वक्त हिंदुत्व खतरे में नहीं था?, जब हिंदुस्तान में मुसलमान की 11 साल की बेटी भागवत कथा की जब, अपने आप में शील्ड जीतती है, टॉपर आती है, उस वक्त कहां थे लोग देखने वाले, उस समय लोगों ने क्यों नहीं कहा कि एक मुस्लिम लड़की ने भागवत कथा का प्रचार किया