किसान और पहलवान खुश नहीं तो देश नहीं हो सकता खुश, पहलवानों के धरने में पहुंचे पायलट ने दिया बयान
19 May 2023
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे जंतर मंतर पर जारी पहलवानों के धरने में, WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिले पायलट, आज पहलवानों के धरने का है 27 वां दिन, वही विधायक मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, अनिल चौपड़ा, राजस्थान यूनिवर्सिटी अध्यक्ष निर्मल चौधरी भी रहे पायलट के साथ, इस दौरान सचिन पायलट ने कहा- हमारे खिलाड़ी जिस न्याय की मांग कर रहे हैं उसमें हम इतना ही चाहते हैं कि हो निष्पक्ष जांच, मैं उम्मीद करता हूं कि इनकी और हमारी मांगों को जल्द माना जाएगा, देश का नौजवान, किसान और पहलवान अगर खुश नहीं हैं, तो देश खुश नहीं हो सकता, पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच