B.Y. Vijayendra Latest News – विजयेंद्र येदियुरप्पा कर्नाटक भाजपा का अध्यक्ष है. उन्होंने राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में शिकारीपुरा के विधायक के तौर पर जीत हासिल की है. यह सीट उनके पिता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का परंपरागत सीट थी. इससे पहले विजयेंद्र भारतीय जनता युवा मोर्चा कर्नाटक के महासचिव और उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. इस लेख में हम आपको कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा की जीवनी (B. Y. Vijayendra Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
विजयेंद्र येदियुरप्पा की जीवनी (B. Y. Vijayendra Biography in Hindi)
| पूरा नाम | बुकानाकेरे येदियुरप्पा विजयेंद्र |
| उम्र | 49 साल |
| जन्म तारीख | 5 नवंबर 1975 |
| जन्म स्थान | कर्नाटक |
| शिक्षा | एल.एल.बी. |
| कॉलेज | श्री जगद्गुरु रेणुकाचार्य कॉलेज ऑफ लॉ, बैंगलोर विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | बीएस येदियुरप्पा |
| माता का नाम | मिथ्रा देवी |
| पत्नी का नाम | प्रेमा |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | दो बेटियां |
| स्थाई पता | |
| वर्तमान पता | |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
विजयेंद्र येदियुरप्पा का जन्म और परिवार (B. Y. Vijayendra Birth & Family)
विजयेंद्र येदियुरप्पा का जन्म 5 नवंबर 1975 को कर्नाटक के शिकारीपुर में था. विजयेंद्र येदियुरप्पा के पिता का नाम बीएस येदियुरप्पा और माता का नाम मिथ्रा देवी है.
विजयेंद्र के पिता बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं जबकि विजयेंद्र के भाई बीवाई राघवेंद्र शिमोगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. विजयेंद्र येदियुरप्पा का विवाह प्रेमा से हुआ था. उनके दो संतान है. दोनों बेटियां है. उनके नाम बीवी माइथरी और बीवी जानसी हैं. विजयेंद्र येदियुरप्पा हिन्दू (बसवन्ना और येदियुर सिद्धलिंगेश्वर के अनुयायी) है.
विजयेंद्र येदियुरप्पा की शिक्षा (B. Y. Vijayendra Education)
विजयेंद्र येदियुरप्पा ने 2000 में श्री जगद्गुरु रेणुकाचार्य कॉलेज ऑफ लॉ, बैंगलोर विश्वविद्यालय से एलएलबी की.
विजयेंद्र येदियुरप्पा का राजनीतिक करियर (B. Y. Vijayendra Political Career)
विजयेंद्र येदियुरप्पा राजनैतिक परिवार से आते है. उनके पिता बीएस येदियुरप्पा जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे है. 75 वर्ष पूरा होने पर उन्होंने स्वयं ही पद से त्यागपत्र दे दिया था. पिता के राजनीति में बड़े स्थान पर होने से विजयेंद्र येदियुरप्पा को राजनीति में आने में कोई दिक्क्त नहीं हुई और अप्रैल 2018 में उन्हें भाजपा राज्य युवा मोर्चा का महासचिव बना दिया गया.
वर्ष 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में विजयेंद्र ने केआर पेटे निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अभियान का नेतृत्व किया. यह सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस और जेडी (एस) के प्रभुत्व वाली मानी जाती थी. उनके रणनीतिक प्रयासों के परिणामस्वरूप केसी नारायण गौड़ा को एक महत्वपूर्ण जीत मिली, जो ऐतिहासिक रूप से चुनौतीपूर्ण थी और यह जीत भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था. केआर पेट में सफलता के बाद, विजयेंद्र ने तुमकुर जिले में सिरा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव की कमान संभाली.
2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में विजयेंद्र ने शिकारीपुरा से चुनाव लड़ा. यह सीट पूर्व में उनके पिता बी.एस. येदियुरप्पा का गढ़ है. येदियुरप्पा पहले यही से जीतते आ रहे थे. पिता के बाद उनके बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा ने इस सीट पर भाजपा की जीत को कायम रखा. कर्णाटक में हुए चुनाव में विजयेंद्र ने 11,008 मतों के अंतर से जीत हासिल की.
विजयेंद्र ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसी के बाद उन्हें 10 नवंबर 2023 को कर्नाटक भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया है. पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद विजयेंद्र ने “मैसूर चलो” पदयात्रा का नेतृत्व किया और कांग्रेस सरकार के विरुद्ध हवा बनाई. क्योकि राज्य में अभी कांग्रेस का शासन है और भाजपा वहां विरोध में है.
इस पहल ने भ्रष्टाचार और कुशासन के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उजागर किया और कर्नाटक में भाजपा के एजेंडे के लिए महत्वपूर्ण ध्यान और समर्थन जुटाया. इससे हटकर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विजयेंद्र ‘भाजपा सदस्यता अभियान’ पर बल दे रहे है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी अगले चुनाव को किसी भी कीमत पर जीतने के लक्ष्य पर चल रही है. प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते विजयेंद्र येदियुरप्पा पर यह बहुत भारी जिम्मेदारी है क्योकि राज्य में हार जीत के लिए अध्यक्ष की नीतियों को बारीकी से देखा जाता है.
वर्तमान में, विजयेंद्र येदियुरप्पा कर्णाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष है.
विजयेंद्र येदियुरप्पा की संपत्ति (B. Y. Vijayendra Maurya Net Worth)
कर्नाटक 2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार विजयेंद्र येदियुरप्पा की कुल संपत्ति 126.18 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 34.97 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा की जीवनी (B. Y. Vijayendra Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























